डा.विष्णु सक्सेना गीत सम्मान २०२५ और २०२६
हमे सूचित करते हुए हर्ष हो रहा है कि सरला नारायण ट्रस्ट का परम्परागत वार्षिक आयोजन इस वर्ष सिकंदरा राऊ की परिधि से बाहर निकल कर समीपवर्ती कस्वा विजयगढ़ में २५ मई २०२६ को होगा। दो वर्षों के इस संयुक्त समारोह में डा.विष्णु सक्सेना गीत सम्मान २०२५ और २०२६ एक साथ प्रदान किए जाएँगे। ये दोनों ही नाम हमारी चयन समिति के निर्णय के परिणाम है
A-२०२५ का गीतकार सम्मान चित्तौड़गढ़ राजस्थान के गीतकार जो इस समय एक असाध्य व्याधि से संघर्ष कर रहे हैं , श्री रमेश शर्मा को एवं
B-२०२६ का गीत सम्मान फरीदाबाद निवासी अद्भुत गीतकार श्री दिनेश रघुवंशी को दिया जाएगा।
साथ ही युवा गीतकार सम्मान और २ शिक्षक सम्मान भी दिए जाएँगे। इस अवसर पर एक अखिल भारतीय कवि सम्मेलन भी आयोजित होगा जिसमे विभिन्न रसों के कवि अपनी रससिक्त कविताओं का पाठ करेंगे। यह सम्पूर्ण समारोह राष्ट्रपति सम्मान प्राप्त आयुर्वेद रत्न, वैद्य शिरोमणि श्री गोपाल कृष्ण गर्ग के ७५ वें जन्मदिवस पर उन्हें और उनके परिवार को समर्पित किया जाएगा।
सचिव/ ट्रस्टी
सारांश सक्सेना
चित्रांश सक्सेना
सरल नारायण ट्रस्ट



Comments